30 जुलाई 2014 - 19:57
नाईजीरिया में शिया मस्जिदों पर हमला, छह लोग शहीद।

नाईजीरिया में वहाबी आतंकवादियों ने शिया मुसलमानों की दो मस्जिदों पर आत्मघाती हमला किया है जिसमें छह लोग शहीद हुए हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः नाईजीरिया में वहाबी आतंकवादियों ने शिया मुसलमानों की दो मस्जिदों पर आत्मघाती हमला किया है जिसमें छह लोग शहीद हुए हैं। अलयौमुस साबेअ न्यूज़ के अनुसार मंगलवार को वहाबी आतंकवादियों ने बूतिस्कूम के शहर दोगूतीबो में एक शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला किया जिसमें चार नमाज़ी शहीद हो गए। इसके कुछ देर बाद ही इसी शहर के अंगवार बोलावा मोहल्ले की एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ जिसमें दो नागरिक शहीद हुए।

यह भी पढ़ेंः  रसूलुल्लाह स.अ का अख़लाक़

इन आत्मघाती हमलों के बाद नाईजीरिया सेना ने बूतिस्कोम के रास्ते बंद कर दिए और नागरिकों से अपील की कि अपने घरों से बाहर न निकलें। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह आत्मघाती हमले वहाबी आतंकवादी समूह बोकोहराम ने किए हैं। ग़ौरतलब है विश्व क़ुद्स दिवस के प्रदर्शन के दौरान नाईजीरिया की सेना ने गोलाबारी की थी जिसमें मशहूर शिया मौलाना के तीन लड़कों समेत तीस लोग शहीद हुए थे।